East Singhbhum News : स्टेडियम बनने से पटमदा का होगा विकास : मंगल

The development of Patmada will happen: Mangal

पटमदा.

पूर्वी सिंहभूम के पटमदा क्षेत्र के गेंगाड़ा गांव में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए लगभग 49 एकड़ 50 डिसमिल जमीन का रविवार को विधायक मंगल कालिंदी, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया. सीओ द्वारा स्टेडियम के नक्शा तैयार करने का आश्वासन दिया गया. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि स्टेडियम बनने से पटमदा का विकास होगा. क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद में मदद मिलेगी. स्टेडियम निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी सहायता ली जायेगी. जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने बताया कि गेंगाड़ा की जमीन और मुख्य सड़क से इसकी पहुंच दोनों उपयुक्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >