East Singhbhum News : चिलगु को 26 रन से हराकर बीरखाम टीम बनी चैंपियन

बोड़ाम के कुइयानी में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बोड़ाम, पटमदा और नीमडीह प्रखंड की 16 टीमों ने भाग लिया.

बोड़ाम.

बोड़ाम के कुइयानी में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बोड़ाम, पटमदा और नीमडीह प्रखंड की 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच बीरखाम क्रिकेट टीम और चिलगू क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर चिलगू ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बीरखाम को बल्लेबाजी दी. बीरखाम टीम ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बनाए. जवाब में चिलगू की टीम निर्धारित 4 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 29 रन ही बना सकी. इस तरह बीरखाम क्रिकेट टीम ने 26 रन से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की.

विजेता बीरखाम टीम को सम्मानस्वरूप 16 हजार रुपये प्रदान किया गया. उपविजेता चिलगू टीम को 12 हजार रुपये का पुरस्कार मिला. तृतीय स्थान गोरडीह टीम तथा चतुर्थ स्थान चालियामा टीम को 5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में केशव, राजा, राम, विवेक, पशुपति, घनपति, त्रिलोचन, राजीव, स्वपन, पार्थ, रूपू, नंतु, संदीप, बिट्टू और संदीप प्रमाणिक का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >