East Singhbhum News : बाइकर्स गैंग को स्टंट करने से रोका, तो टोला प्रधान के घर पर फेंका पेट्रोल बम

ग्रामीणों ने दी चेतावनी – पुलिस ने कार्रवाई नहीं की
तो हम खुद निपटेंगे

मुसाबनी. मुसाबनी प्रखंड के धोबनी गांव के ग्रामीण बाइकर्स गैंग से परेशान हैं. गुरुवार शाम को ग्रामीणों ने बाइकर्स को तेज गति से गांव की सड़क पर बाइक चलाने से मना किया, तो गैंग के सदस्य उत्तेजित हो गए और टोला प्रधान लखन मार्डी के घर में पेट्रोल बम फेंककर आग लगाने का प्रयास किया, जो असफल रहा. घटना के समय टोला प्रधान की मां चापाकल से पानी लेने गयी थी. उन्होंने घर में आग देखा और तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया. इसके बाद शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया. लोबिन मुर्मू ने बाइकर्स का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया रामचंद्र मुर्मू पहुंचे और मुसाबनी थाना को जानकारी दी.

ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की :

रात में पुलिस पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि छह लड़के दो बाइक और एक स्कूटी से नशे की हालत में तेज गति से स्टंट कर रहे थे. ग्रामीणों ने बाइकर्स गैंग से धीमी गति में बाइक चलाने का आग्रह किया. इस पर बाइकर्स गैंग ने ग्राम प्रधान के घर पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगाने की कोशिश की. शुक्रवार सुबह मुखिया, टोला प्रधान और ग्रामीण थाने पहुंचे. पुलिस को घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो ग्रामीण अपने स्तर से सख्त कदम उठायेंगे.

बाइकर्स गैंग लगातार मचा रहा उत्पात :

ग्रामीणों के अनुसार अक्सर रात में शरारती युवक धोबनी क्षेत्र में आकर नशा करते हैं. तेज गति से बाइक चलाते हुए स्टंट करते हैं. इससे किसी भी समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने पुलिस को गैंग के सदस्यों के नाम और पते की जानकारी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >