east singhbhum news: गालूडीह में गाजे-बाजे संग निकला रामनवमी जुलूस, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा इलाका

श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... रामजी की निकली सवारी पर झूमे भक्त

गालूडीह .

गालूडीह प्राचीन रंकिणी मंदिर से रविवार शाम रामनवमी झंडा जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला गया. गालूडीह रंकिणी मंदिर अखाड़ा समिति के नेतृत्व में निकले जुलूस में हजारों लोग जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे. जय श्रीराम के उद्घोष से इलाका गूंज उठा. जुलूस में बजरंगबली की मूर्ति की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र था. जय श्रीराम के उद्घोष से गालूडीह राममय हो गया. जुलूस को रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी सह संस्थापक विनय दास बाबाजी ने रवाना किया. उनकी देखरेख में जुलूस मंदिर परिसर से निकल कर बस स्टैंड, अंडर पास, सुभाष चौक, बंगालीपाड़ा, स्टेशन रोड होते हुए देर शाम रंकिणी मंदिर पहुंच कर विसर्जित हो गया. जुलूस में शामिल युवा कलाकारों कलाकारों ने तलवारबाजी, लाठी, भुजाली, कुश्ती समेत एक बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाये. जगह-जगह चौक-चौराहों में करतब दिखाया गया. जुलूस में अनेक महिलाएं शामिल हुईं. युवकों ने हैरतअंगेज करतब देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. जुलूस में श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में.., रामजी की निकली सवारी आदि गीत भी बज रहे थे, जिस पर युवा थिरकते नजर आये. सुरक्षा में गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश पुलिस जवानों के साथ डटे थे. जुलूस में मंदिर समिति में अध्यक्ष एसडीओ घाटशिला, सचिव श्रवण अग्रवाल, उपाध्यक्ष आदित्य पांडा, कोषाध्यक्ष दुलीचंद अग्रवाल, सदस्य सीओ घाटशिला, सपन महतो, सुभाष सिंह, संजू अग्रहरि, अनूप हलदार, महाराज साव, नारायण पांडा, कबीर पांडा, गौतम पांडा, अजय सिंह, अजय सिंह, मानस दास, सुभाष सिंह, डॉ सपन महतो, आनंद शेखर, लालटू दियासी, संदीप साधनदार समेत अनेक सदस्य शामिल थे.

समाज सेवियों ने शरबत, चना, गुड़ बांटेगालूडीह के चौक-चौराहों पर कई समाज सेवियों स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत, चना, गुड़, ठंडे पानी का वितरण किया. जुलूस में अबीर-गुलाल भी खूब उड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >