East Singhbhum News : सूर्या हांसदा को झूठे एनकाउंटर में मारा : सांसद

घाटशिला प्रखंड कार्यालय के समक्ष गुरुवार को भाजपा ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया.

घाटशिला.

घाटशिला प्रखंड कार्यालय के समक्ष गुरुवार को भाजपा ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. भाजपा ने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की सीबीआइ जांच कराने और रिम्स टू के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण रोककर उन्हें आवास के लिए वापस देने की मांग की. सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि सूर्या हांसदा समाजसेवी थे. आदिवासी बच्चों को शिक्षा देने की दिशा में कार्य कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें झूठे मामले में फंसाकर एनकाउंटर कर दिया. राज्य सरकार पर आदिवासी विरोधी नीति अपनाने और गरीब किसानों की जमीन छीनने का आरोप लगाया गया. पेंशनधारियों को समय पर पेंशन न मिलने, मंईयां योजना का लाभ न मिल पाने का मुद्दा उठाया गया. केंद्र सरकार की राशि और योजनाओं का लाभ लोगों तक न पहुंच पाने की शिकायत की गयी.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम सीओ निशांत अंबर को ज्ञापन सौंपकर सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच, रिम्स-2 का भूमि अधिग्रहण रोकने, प्रभावित आदिवासी किसानों को जमीन वापस की जाए कि मांग की. मौके पर सांसद विद्युतवरण महतो, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी, भाजपा जिला मंत्री गीता मुर्मू, कृष्ण शर्मा, मंटू प्रजापति, दीपक दंडपाठ, संजय महाकुड़, रविशंकर सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >