एसएसपी ने अवैध कारोबार और नक्सली गतिविधियों पर कड़ाई के दिये निर्देश

एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पटमदा में थानों का निरीक्षण कर अवैध कारोबार और नक्सली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

पटमदा.

वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को पटमदा, कमलपुर व बोड़ाम थानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों और दोबारा उभर रही नक्सली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने व खुफिया जानकारी जुटाने के निर्देश दिये. जुआं, लॉटरी, मादक पदार्थ, अवैध बालू, पत्थर और लकड़ी तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाने को कहा. कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल से सटी अंतर्राज्यीय सीमा पर रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने का आदेश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dilip chandra poddar

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >