East Singhbhum News : हावड़ा हाट की नीलामी में नहीं लगी बोली

सैरात में मैदान में मकर के पूर्व लगती है हाट, पिछले साल 72 लाख रुपये बोली लगी थी

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान के समीप शाखा मैदान में मकर संक्रांति पर सुभाष मेला (हावड़ा हाट) लगेगा. इसके लिए निकले टेंडर में किसी ने भाग नहीं लिया. दरअसल, वर्ष 2025 में 72 लाख रुपये की ऊंची बोली लगी थी. इस बार प्रशासन की ओर से हावड़ा हाट लगाने की उम्मीद है. कई दुकानदार पहुंच गये हैं. मैदान में दुकान लगाने के लिए टेंट लगना शुरू हो गया है. कई दुकानदार ऊहापोह की स्थिति में है. हालांकि, बहरागोड़ा की दोनों मेला कमेटियां तैयारी में जुटी हैं. जानकारी हो कि हर वर्ष मकर संक्रांति के पूर्व हावड़ा हाट लगती है. यहां घरेलू सामानों की 600 से अधिक दुकानें लगती हैं. यहां पश्चिम बंगाल, ओडिशा व झारखंड के विभिन्न गांव के लोग खरीदारी करते हैं. यहां के लोग सस्ती दर पर कपड़ा खरीदारी करते हैं. इस बार किसी ने नीलामी में भाग नहीं लिया. इसके कारण इस हाबड़ा हाट की सरकारी नीलामी नहीं हो पायी है. अब देखना है कि हाबड़ा हाट प्रशासन अपने स्तर से लगाती है या फिर कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >