सुंदरपुर : सूख-समृद्धि की कामना को सरहुल पूजा की

सुंदरपुर : सूख-समृद्धि की कामना को सरहुल पूजा की

पटमदा.

पटमदा की महुलबना पंचायत के सुंदरपुर गांव में ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बुधवार को जाहिरस्थान स्थान में हर्षोल्लास के साथ सरहुल पूजा की. पूजा में भाजपा नेता विमल बैठा भी शामिल हुए. उन्होंने मत्था टेककर पूजा-अर्चना की. वहीं, महिलाओं ने उपवास रहकर जाहेरस्थान के चारों ओर तीन चक्कर लगाये. मन्नतें पूरी होने पर गांव के सभी लोगों ने मुर्गे, बतख व बकरे की बलि चढ़ाई. पुजारी शंभु सिंह व सहयोगी संतोष सिंह, अर्जुन सिंह, अभिमन्यु सिंह, गोवर्धन सिंह, भरत सिंह व निरंजन सिंह ने पूजा करायी. मौके पर कृष्ण चंद्र महतो, सहदेव कर्मकार, आनंद महतो, तपन महतो व सुभाष महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >