प्रीतम इलेवन को 38 रन से हराकर सचिन इलेवन बना चैंपियन

बोड़ाम में नाइट शॉर्ट पीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें 16 टीमों ने भाग लिया.

बोड़ाम. बोड़ाम के आदिवासी उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार को युवा कल्याण कमेटी की ओर से नाइट शॉर्ट पीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच सचिन इलेवन और प्रीतम इलेवन के बीच खेला गया. सचिन इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 78 रन बनाये. प्रीतम इलेवन को 6 ओवर में 79 रन का लक्ष्य दिया. प्रीतम इलेवन 6 ओवर में एक विकेट खोकर सिर्फ 40 रन ही बना सकी. फाइनल मैच सचिन इलेवन 38 रन से जीतकर चैंपियन बना. विजेता सचिन इलेवन को समिति द्वारा 6500 रुपया व ट्रॉफी, उपविजेता प्रीतम इलेवन को 4500 रुपया व ट्रॉफी, तीसरे स्थान पर रेड वाटर बड़ा बाजार व चतुर्थ केंदाडीह क्रिकेट टीम को 2000-2000 रुपया देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में युवा कल्याण कमेटी के परमेश्वर महतो, हेमंत मोदक, संदीप महतो, स्वरूप षाड़ंगी, राम प्रमाणिक, प्रीतम मोदक, विनय मोदक, संजय षाड़ंगी, विधान षाड़ंगी, माही गोप, मोहित मोदक, मानिक षाड़ंगी, राहुल गोप, आकाश महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >