घाटशिला. झारखंड सरकार के निर्देश पर जमशेदपुर वन प्रमंडल व घाटशिला वन क्षेत्र ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर मऊभंडार में 23 फरवरी को रन फोर वन प्रतियोगिता आयोजित की है. इसे लेकर शुक्रवार को घाटशिला रेंज कार्यालय में जर्सी व अन्य सामग्री वितरण हुआ. निबंधन करा चुके छात्र-छात्राओं ने लाइन में खड़े होकर सामग्री ली. घाटशिला वन क्षेत्र के कर्मचारियों ने बताया कि रन फोर वन में करीब 3 हजार लोग शामिल होंगे. घाटशिला के वनपाल व वनरक्षी ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष व महिला दोनों भाग ले सकते हैं. दोनों वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार, चतुर्थ व पांचवां पुरस्कार 5100 रुपये है. इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड भी सहयोग कर रहा है. 23 फरवरी की सुबह 6 बजे से मऊभंडार से लेकर सुरदा क्रॉसिंग फिर सुरदा से मऊभंडार तक रन फोर वन कार्यक्रम होगा. हालांकि गंजी और कूपन खत्म होने पर हंगामा भी हुआ. बाद में फिर गंजी और कूपन आने के बाद बांटा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
