East Singhbhum News : नवजात की मौत के बाद अनुमंडल अस्पताल में हंगामा

घाटशिला. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

घाटशिला. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. मामले की सूचना मिलते ही घाटशिला पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति को किसी तरह शांत कराया. पिता काशिदा निवासी राजन दास ने बताया कि शुक्रवार शाम को जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी, तो उसे अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉ भोगान हेम्ब्रम ने नवजात को देखकर स्थिति सामान्य बताते हुए कुछ दवा देकर घर भेज दिया. शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बच्चे की स्थिति गंभीर हो गयी. परिजन दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉ आरएन टुडू ने जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. एमजीएम अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद गुस्साये परिजन बच्चे के शव को लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. वहां जमकर हंगामा किया. इस मामले में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने प्रिस्क्रिप्शन की जांच की. उसमें सबकुछ ठीक पाया गया. कहा कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है. उन्होंने परिवार से लिखित शिकायत ली. कहा कि जांच के बाद यदि इलाज में लापरवाही पायी जाती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी. आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >