East Singhbhum News : रसुनचोपा चेकपोस्ट में कार से 4.49 लाख रुपये जब्त

ओडिशा के चांदीखोल के रहने वाले हैं एसके साजिद

पटमदा.

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर हाता–तिरिंग एनएच-220 पर रसुनचोपा चेकपोस्ट पर बुधवार को वाहन जांच के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की. जांच टीम ने एक कार से 4.49 लाख रुपये नकद बरामद किये. यह रकम ओडिशा के चांदीखोल निवासी एसके साजिद अली द्वारा जमशेदपुर ले जायी जा रही थी. दंडाधिकारी की मौजूदगी में नकद राशि को जब्त कर लिया गया. बताया गया कि चुनाव में अवैध धन के उपयोग को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह चेकपोस्ट 24 घंटे सक्रिय है. इस चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व भी 22.68 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं. बुधवार की सुबह 10 बजे मजिस्ट्रेट अभिषेक नंदन के नेतृत्व में तैनात टीम ने यह कार्रवाई की. थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के तहत चुनाव अवधि तक किसी भी वाहन में 50 हजार रुपये से अधिक की नकद राशि ले जाना प्रतिबंधित है. इसी पाबंदी के तहत कार्रवाई की गयी है. पुलिस द्वारा जब्त धनराशि को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंपा गया. उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हो रही नकद बरामदगी को देखते हुए जांच अभियान को और तेज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >