East Singhbhum News : प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन-1 पर रॉयल-11 ने कब्जा जमाया

रॉयल इलेवन ने रसिकनगर-11 को 48 रनों से पराजित किया

बोड़ाम.

बोड़ाम के दिघी भुला मैदान में पटमदा व बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट टीम की ओर से 21 से 24 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय प्रीमियर लीग सोमवार को संपन्न हुआ. चार दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को रसिकनगर इलेवन व रॉयल इलेवन के बीच खेला गया. इसमें रॉयल इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अरविंद सिंह के 19 गेंद पर छह छक्के और 2 चौके की मदद से नाबाद 51 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 7 ओवर में 101 रन बनाये. रसिकनगर इलेवन को 102 रन का लक्ष्य दिया गया.

जवाब में रसिकनगर इलेवन की टीम 7 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 53 रन ही बना सकी. इस तरह फाइनल मुकाबला रॉयल इलेवन 48 रन से जीतकर पटमदा बोड़ाम प्रीमियर लीग सीजन वन पर कब्जा जमाया. विजेता व उपविजेता टीम को विधायक मंगल कालिंदी व पोटका विधायक के अनुज भरत सिंह सरदार ने पुरस्कृत किया. फाइनल मुकाबले में जिप सदस्य के प्रतिनिधि मानिक चंद्र महतो खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया. विधायक मंगल कालिंदी ने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने की बात कही. विधायक मंगल कालिंदी ने चैंपियन टीम को 30,000 रुपये, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट दिया. उपविजेता रसिकनगर इलेवन को भरत सिंह सरदार के हाथों 20,000 रुपया, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता के प्लेअर ऑफ द मैच व फाइनल का मैन ऑफ द मैच अरबिंद सिंह को चुना गया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में विजय सिंह के राजेश मान्ना, कैफ खान, अमीन हुसैन, शेख आसिफ का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >