झारखंड : इंटरनेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगा गालूडीह का रितेश दत्ता

झारखंड का लाल रितेश दत्ता इंटरनेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में खेलेगा. हरियाणा में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में वह दिल्ली एनसीआर की तरफ से खेलेगा.

हरियाणा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दिल्ली एनसीआर की टीम में रितेश दत्ता का भी चयन हुआ है. 16 साल का यह खिलाड़ी झारखंड का रहने वाला है.

झारखंड के गालूडीह का रहने वाला है रितेश दत्ता

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में रहने वाले रंजन दत्ता ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि उनके 16 वर्षीय पुत्र रितेश का दिल्ली एनसीआर की टीम में चयन हो गया है. रितेश की मां तपती दत्ता बेटे की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं.

इंटरनेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में खेलेगा झारखंड का लाल

रितेश के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा हरियाणा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में खेलेगा. रितेश की शुरुआती शिक्षा कोलकाता के जेम्स अकदेमिया इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी. वर्तमान में रितेश राजस्थान के सिकर में स्वामी केशवानंद कॉन्वेंट स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है.

बचपन से ही फुटबॉल खेलने का था रितेश दत्ता को शौक

रितेश के माता-पिता बताते हैं कि वह बचपन से ही फुटबॉल खेलने में रुचि रखता था. लगभग हर दिन वह फुटबॉल का अभ्यास करता था. काफी देर तक खेलता रहता था. बेटे की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

Also Read : बिहार के खिलाड़ी बन रहे हैं अफसर, झारखंड में सिपाही की कर रहे हैं नौकरी

दिल्ली एनसीआर की टीम में हुआ है रितेश दत्ता का चयन

उनका कहना है कि दिल्ली एनसीआर की टीम में रितेश दत्ता के चयन की खबर से आसपास के लोग भी खुश हैं. सब बधाई देने पहुंच रहे हैं. रितेश अलग-अलग फुटबॉल टूर्नामेंट में कई इनाम जीत चुका है.

रितेश दत्ता ने सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया

उधर, रितेश दत्ता ने प्रभात खबर को बताया कि माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग से वह फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़ा. अगर इन लोगों का सहयोग नहीं होता, तो इस जगह तक पहुंच पाना संभव नहीं था.

Also Read : शतरंज : रांची के अंशु विजेता व देवांजन बने उपविजेता

कोच मोहम्मद मुदस्सिर और राम मुर्मू ने आगे बढ़ने में की मदद

रितेश दत्ता ने यह भी कहा कि उसके जीवन में कोच मोहम्मद मुदस्सिर और राम मुर्मू ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने उसको आगे बढ़ाने में मदद की. दोनों ने रितेश को लगातार सकारात्‍मक सलाह दी, जिसकी वजह से वह अपनी कमियों को दूर कर पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >