मुसाबनी/गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा के बीहड़ पहाड़ों में कीमती पन्ना पत्थर के अवैध खनन का काला कारोबार एक बार फिर बेनकाब हुआ है. गुरुवार को मुसाबनी वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में बारुणमुठी पहाड़ पर चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में वन विभाग ने दो दो खननकर्ताओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि अवैध पन्ना खरीदने वाला मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा. वन विभाग की टीम ने फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत स्थित बारुणमुठी पहाड़ की घेराबंदी कर बुधा मरांडी और रामदास हेंब्रम (दोनों कुड़ियान निवासी) को पत्थर निकालते समय दबोच लिया. मौके पर खनन के उपकरण भी बरामद किये गये हैं. हालांकि, गुड़ाबांदा निवासी दयाल मंडल, जो इन मजदूरों से पन्ना खरीदकर तस्करी करता था, टीम को चकमा देकर फरार हो गया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि वे लंबे समय से दयाल मंडल के इशारे पर अवैध खनन कर रहे थे. सारा पत्थर उसी को बेचते थे. वन विभाग ने फरार आरोपी दयाल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.
East Singhbhum News : बारुणमुठी पहाड़ पर पन्ना खनन करते दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
दोनों आरोपी गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के कुड़ियान गांव के रहने वाले हैं
