East Singhbhum News : बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करें: एसडीओ

पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता

घाटशिला. होली, रामनवमी व ईद को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शनिवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक ऑनलाइन माध्यम में हुई.

बैठक की अध्यक्षता एसडीओ सुनील चंद्र और एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने की. इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी ऑनलाइन बैठक में जुड़े.

पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखना प्राथमिकता

बैठक में एसडीओ ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को बाजारों में बिकने वाली मिठाइयों की नियमित जांच करने, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयों, चिकित्सकों एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया.

पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया. अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण पर सख्ती से रोक लगाने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये. किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर मुसाबनी बीडीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता, घाटशिला थाना प्रभारी बंश नारायण सिंह, मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >