East Singhbhum News : स्वास्थ्य उपकेंद्र ग्रामीणों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य का नींव : बाघराय मार्डी

स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण 1 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से जिला परिषद फंड से श्रीराम कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जायेगा

जादूगोड़ा. ग्राम पंचायत माटीगोडा के अंतर्गत ग्राम स्वासपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन हुआ. कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया. यह स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण 1 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से जिला परिषद फंड से श्रीराम कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जायेगा.

उप केंद्र के निर्माण से स्वासपुर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी, जिससे उन्हें छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाघराय मार्डी ने कहा स्वास्थ्य उप केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीणों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य की नींव है. हमारी प्राथमिकता है कि गांव के हर व्यक्ति को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले. इस केंद्र के बनने से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार और नियमित जांच जैसी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, मुखिया बॉबी मार्डी, पंचायत समिति सदस्य गोरा पूर्ति, वार्ड सदस्य बरुण सिंह, गुड़िया देवी, सुशेन कालिंदी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >