East Singhbhum News : अदिति और लावा लायंस को हरा रसिकनगर-11 शीर्ष पर

बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट टीम द्वारा बोड़ाम के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भुला स्कूल मैदान में आयोजित पटमदा बोड़ाम प्रीमियर लीग का दूसरे दिन शुक्रवार को ग्रुप ए के चार मुकाबले खेले गये

बोड़ाम.

बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट टीम द्वारा बोड़ाम के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भुला स्कूल मैदान में आयोजित पटमदा बोड़ाम प्रीमियर लीग का दूसरे दिन शुक्रवार को ग्रुप ए के चार मुकाबले खेले गये. रसिकनगर इलेवन ने अपने तीनों ग्रुप मैच जीतकर टॉप स्थान हासिल किया जबकि लावा लायंस रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर रहकर सुपर फोर के लिए क्वालीफाई किया. रविवार को चार मुकाबले और होंगे जिनमें से दो टीम क्वालीफाई करेंगी. रसिकनगर इलेवन ने अपने दूसरे लीग मैच में अदिति एक्सप्रेस को 4 विकेट से और तीसरे मैच में लावा लायंस को 35 रन से पराजित किया.

प्रतियोगिता के दौरान मुरुली पैरामेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज जमशेदपुर के ऑनर पंकज कुमार, पीतांबर सोरेन, एवं दिघी भुला उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पटमदा बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट के सभी सदस्यों, कॉमेंटेटर राजेश कुमार मान्ना, अंपायर राजकुमार, संभू, जयदीप, देवाशीष, यूट्यूबर कैफ खान, अमीन हुसैन, सैफ आसिफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >