East Singhbhum News : घाटशिला ए को हराकर राखा की टीम बनी विजेता, आशीष मैन ऑफ द मैच

घाटशिला. 18वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

घाटशिला.

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को घाटशिला ए और राखा के बीच मैच खेला गया. राखा काॅपर स्टेडियम आयोजित टूर्नामेंट में राखा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 225 रन बनाये. राखा के आशिष कुमार सिंह ने 49 गेंदों पर 56 व शिवनाथ रजक ने 52 गेंदों पर 53 रन बनाये.

वहीं, घाटशिला ए के गेंदबाज अंशु कुमार सिंह-नजीम अंसारी ने दो-दो विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी घाटशिला-ए की टीम मात्र 61 रन ही बना सकी. राखा ने यह मैच 164 रन जीत लिया. घाटशिला-ए के अंशु कुमार सिंह ने 15 व अफरीदी ने 12 रन बनाये. राखा के गेंदबाज आशिष ने 15 रन देकर चार विकेट व निखिल माहली ने 10 रन देकर दो विकेट झटके. मैन ऑफ द मैच आशिष कुमार सिंह को चुना गया. मैच के अंपायर सनत कुमार पतरो, रेमंड व स्कोरर अजय कालिंदी थे. रविवार को राखा कॉपर स्टेडियम में मऊभंडार और सुरदा/मुसाबनी के बीच मैच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >