आंधी से पेड़ की टहनियां मेमू ट्रेन के पेंटो में फंसी, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें 50 मिनट तक रुकीं

गालूडीह और राखा माइंस स्टेशन के बीच उप लाइन पर हुआ हादसा

घाटशिला. गालूडीह और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम में आयी तेज आंधी-तूफान का व्यापक असर सड़क यातायात के साथ-साथ रेल परिचालन पर भी देखने को मिला. गालूडीह और राखा माइंस रेलवे स्टेशन के बीच उप लाइन पर पेड़ की टूटी टहनियां अचानक वहां से गुजर रही चाकुलिया-टाटानगर लोकल मेमू ट्रेन के रेल इंजन के पेंटोग्राफ में जाकर फंस गईं. इस तकनीकी खराबी के कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन करीब 50 मिनट तक प्रभावित रहा.

शाम 5:35 से 6:25 बजे तक थमी रही ट्रेनों की रफ्तार

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की है, जिसके चलते शाम करीब 5:35 बजे से लेकर 6:25 बजे तक रेल सेवा पूरी तरह बाधित रही. पेंटो में टहनियां फंसने के कारण चाकुलिया-टाटानगर लोकल मेमू ट्रेन को बीच रास्ते में ही आपातकालीन स्थिति में रोकना पड़ा.

हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस भी रास्ते में अटकी

इस घटना का असर इस रूट पर पीछे चल रही वीआईपी ट्रेनों पर भी पड़ा. मेमू लोकल के ट्रैक पर खड़े रहने के कारण पीछे से आ रही हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई और उसे भी बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा. इससे ट्रेनों में सवार यात्रियों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

रेलवे कर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा संकट

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे के तकनीकी कर्मी और अधिकारी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे. ओएचई लाइन की बिजली बंद कर रेलवे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पेंटो में फंसी पेड़ की मजबूत टहनियों को काटकर हटाया और ट्रैक को सुरक्षित घोषित किया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम सवा छह बजे के बाद ट्रेनों की आवाजाही दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >