East Singhbhum News : पं बंगाल की तर्ज पर ���ारखंड में भी पूजा पंडालों को प्रोत्साहन राशि मिले : दुलाल

घाटशिला के एक होटल में रविवार को पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में हुई.

घाटशिला.

घाटशिला के एक होटल में रविवार को पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में हुई. इसमें घाटशिला, मुसाबनी और धालभूमगढ़ प्रखंड की सार्वजनिक पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक का संचालन श्याम शर्मा ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा कि पूजा समितियों की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कई पुराने पंडालों को अभी तक लाइसेंस नहीं मिला है, इस लेकर डीसी और एसएसपी से बात की जायेगी.

इस दौरान पूजा समितियों ने विसर्जन में डीजे, सड़कों की जर्जर स्थिति, बिजली-पानी, विसर्जन घाटों की मरम्मत की मांग उठायी. अध्यक्ष ने कहा सभी मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी पूजा पंडालों को प्रोत्साहन राशि मिले. इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा. मौके पर घाटशिला थाना प्रभारी बंश नारायण सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर समिति के साथ सहयोग करेगी. दुर्गा पूजा शांति और सौहार्द्र के साथ संपन्न हो, यह सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने समितियों से अश्लील गाना न बजाने और शांति से पूजा संपन्न करने में सहयोग करने की अपील की. कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी पूरे जिले के 500 से अधिक पूजा पंडालों से जुड़ी हुई है. समिति का प्रयास है कि दुर्गा पूजा सभी लोग मिलजुल कर व शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं. मौके पर महासचिव ललन यादव, उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, आशीष गुप्ता, सचिव हर्ष यादव, तपन बिरुवा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

मां की विदाई नॉर्मल डीजे से होगी, न प्रतियोगिता करेंगे, न ही बेस खोलेंगे

पूजा समितियों ने डीजे पर प्रतिबंध को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हम लोग दो माह से पूजा की तैयारी में जुटे हैं. मां की विदाई नॉर्मल डीजे से ही करेंगे, न किसी पंडाल से प्रतिस्पर्धा करेंगे और न ही पूरा बेस खोलेंगे. हमारा डीजे किसी तरह की बाधा नहीं डालेगा. वहीं, रूपायन संघ दुर्गा पूजा समिति मेढ़िया ने पूजा स्थल पर पानी और चबूतरा उपलब्ध कराने की मांग की. काड़ाडूबा में पूजा के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की मांग की. वहीं, समितियों ने कहा कि विसर्जन घाट की स्थिति सुधारें और जुलूस दो छोर से निकाला जाए. साथ ही घाट में उचित लाइटिंग की व्यवस्था हो ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >