East Singhbhum News : योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं ग्राम प्रधान : सोमेश

घाटशिला की बड़ाकुर्शी पंचायत के सालबनी गांव में पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन का बुधवार को स्वागत किया गया.

गालूडीह.

घाटशिला की बड़ाकुर्शी पंचायत के सालबनी गांव में पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन का बुधवार को स्वागत किया गया. ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया. सोमेश सोरेन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वे बाबा रामदास सोरेन के नक्शे कदम पर चलते हुए उनके अधूरे कार्य पूरे करेंगे. किसी को निराश नहीं करेंगे.

उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संपर्क करने का आग्रह किया. सोमेश सोरेन ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, स्कूली विद्यार्थियों के लिए साइकिल, छात्रवृत्ति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे इन योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचाएं और हर गांव में सरकार के कार्यों को प्रभावी रूप से लागू करें. मौके पर झामुमो नेता जगदीश भकत, काली पद गोराई, रतन महतो, काजल डान, ग्राम प्रधान बांसती प्रसाद सिंह, सुधीर विषई, अजीत महतो, मधु गिरी आदि ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >