East Singhbhum News : गालूडीह में 14 घंटे बाद ट्रैक से हटे आंदोलनकारी, खड़गपुर-टाटा के बीच ट्रेनों का परिचालन सामान्य

खड़गपुर-टाटा रेलखंड के बीच गालूडीह स्टेशन पर शनिवार को आदिवासी कुड़मी समाज ने रेल टेका-डहर छेका आंदोलन किया था.

गालूडीह.

खड़गपुर-टाटा रेलखंड के बीच गालूडीह स्टेशन पर शनिवार को आदिवासी कुड़मी समाज ने रेल टेका-डहर छेका आंदोलन किया था. सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक कुल 14 घंटे रेल चक्का जाम रहा. रात 10 बजे आंदोलन समाप्त हुआ. ज्ञापन सौंपने के बाद अधिकांश आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक से उठ गये थे, कुछ युवा जमे थे. उन्हें पुलिस ने रात में हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया और रेलवे ट्रैक को जाम मुक्त कराया. रविवार को आंदोलन के दूसरे दिन भी गालूडीह स्टेशन पर रेल और लोकल पुलिस अलर्ट रही. दिन भर स्टेशन पर गश्त करती रही.

एसआइ आकांक्षा कुमारी और एसआइ राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को गालूडीह स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया. हालांकि रविवार को कुड़मी समाज के आंदोलकारी रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचे. रविवार को गालूडीह स्टेशन में 50 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहे. इधर 14 घंटे तक रेल सेवा ठप रहने और जहां-तहां ट्रेनों के फंसे रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. रविवार को लोकल ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया. अधिकांश लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द ही रही. रेल प्रशासन ने कहा कि सोमवार से ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >