तालाब सौंदर्यीकरण योजना का विरोध, डीपीआर निरस्त करने की मांग

चाकुलिया नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने तालाब सौंदर्यीकरण योजना को अनुपयोगी बताते हुए डीपीआर निरस्त करने की मांग की है। सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

चाकुलिया. चाकुलिया नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने नागा बाबा मंदिर व आश्रम के पीछे प्रस्तावित तालाब सौंदर्यीकरण योजना का कड़ा विरोध किया है. इस संबंध में प्रतिनिधियों ने नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव के नाम एक ज्ञापन नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा है. इसमें योजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को तत्काल निरस्त करने की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया कि नगर पंचायत कार्यालय ने योजना की डीपीआर के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा है. हालांकि, वार्ड सदस्यों ने योजना स्थल की जांच करने पर पाया कि यह योजना आम जनता के लिए पूरी तरह से अनुपयोगी है. इससे केवल सरकारी धन का दुरुपयोग होगा. प्रतिनिधियों ने बताया कि विगत 30 मई को आयोजित बोर्ड बैठक में योजना की डीपीआर को निरस्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका था. इसके बावजूद, कार्यालय द्वारा बोर्ड के फैसले को दरकिनार करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति के लिए फाइल विभाग को भेज दी गयी. जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस अनुपयोगी योजना को रद्द कर उक्त राशि को जनहित और नगर पंचायत के अन्य जरूरी विकास कार्यों में लगाया जाये. मौके पर उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा सहित कई वार्ड सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mdparwez

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >