प्रभात खबर इंपेक्ट : इलाज के अभाव में कंकाल बन चुकी थी महिला, सीएम ने कराई इलाज की व्यवस्था

हेमंत सोरेन ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित दारीसाई सबर बस्ती निवासी शांति सबर के समुचित इलाज के लिए उच्च स्तरीय व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

पूर्वी सिंहभूम : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित दारीसाई सबर बस्ती निवासी शांति सबर के समुचित इलाज के लिए उच्च स्तरीय व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. साथ ही पूरे क्षेत्र में भी स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने कहा है. सीएम के आदेश के बाद ही उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति सबर को अस्पताल में भर्ती करा इलाज की समुचित व्यवस्था कर दी है.

मुख्यमंत्री को प्रभात खबर के घाटशिला संस्करण में छपी खबर को शेयर कर बताया गया कि शांति सबर उर्फ चिली सबर इलाज के अभाव में कंकाल बन चुकी है. बीमारी की वजह से वह चल और बोल नहीं पाती है. अादिम जनजाति से आनेवाली इस महिला को कोई देखने वाला नहीं है. इस बात को सीएम ने गंभीरता से लिया और समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >