पोटका बीडीओ का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा

पोटका बीडीओ द्वारा मुखिया को अपमानित करने का मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा. पोटका के मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शिकायत करने के लिए रांची पहुंचा था. मुखिया संघ ने बीडीओ पर कार्रवाई की मांग की है.

-मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल रांची में सीएम चंपाई सोरेन से मिला

जमशेदपुर.

पोटका के बीडीओ अभय द्विवेदी के द्वारा मुखिया समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने का मामला मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पास पहुंचा. शनिवार को मुखिया संघ पोटका का एक प्रतिनिधिमंडल मुखिया अनिता मुर्मू के नेतृत्व में रांची में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिला और बीडीओ पर अविलंब कार्रवाई की मांग की. मुख्यमंत्री ने मामले उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. पिछले दिनों मुखिया संघ पोटका इस मामले को लेकर पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन कर बीडीओ को हटाने की मांग भी कर चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >