आधी रात सड़कों पर उतरे थाना प्रभारी, बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को चेताया

घाटशिला में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने रात में विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने बेवजह बाहर घूमने वालों को चेतावनी दी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

घाटशिला. जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षित माहौल के लिए एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर घाटशिला थाना पुलिस ने सोमवार देर रात अड्डेबाजी, नशाखोरी और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा स्वयं रात करीब नौ बजे से तड़के दो-तीन बजे तक चौक-चौराहों में गश्त करते रहे. लोगों से पूछताछ की. इस दौरान गोपालपुर, स्टेशन चौक, काशिदा अंडरब्रिज, राजस्टेट चौक, दाहीगोड़ा हनुमान मंदिर चौक, फुलडुंगरी समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया. चौक-चौराहों पर बेवजह जमा युवकों को हटाया गया. कई लोगों से देर रात बाहर रहने का कारण पूछकर सत्यापन किया गया. उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया. थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि अड्डेबाजी, नशाखोरी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sidharth Anand

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >