चाकुलिया. चाकुलिया प्रखंड स्थित जमुआ पंचायत के केरूकोचा मुखिया टोला में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आयी है. गांव में मुखिया फंड से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है. सड़क पर बिजली के खंभे पहले से मौजूद थे. पंचायत की मुखिया फुलमनी मार्डी द्वारा बिजली विभाग को कई बार सड़क बनाने के लिए बिजली के खंभे को हटाने की मांग की गयी. आवेदन दिया गया.
चाकुलिया प्रखंड सभागार में विधायक द्वारा आयोजित बैठक में विधायक के समक्ष जीएम से भी आग्रह किया गया. इसके बावजूद बिजली का खंभा नहीं हटाया गया. बाध्य होकर मुखिया जी ने बिजली के खंभे को बीच में ही खड़ा रहने दिया और सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया. सड़क के बीचों-बीच फिलहाल दो बिजली के खंभे जस के तस खड़े हैं.
