East Singhbhum News : विपक्षी दलों की भ्रामक गतिविधियों से सावधान रहे जनता : सोमेश

घाटशिला प्रखंड की गंधनिया हाट मैदान में रविवार को झामुमो का बूथ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि सोमेश चंद्र सोरेन रहे.

घाटशिला.

घाटशिला प्रखंड की गंधनिया हाट मैदान में रविवार को झामुमो का बूथ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि सोमेश चंद्र सोरेन रहे. कार्यक्रम की शुरुआत वीर सिदो-कान्हू व तिलका बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई. शिविर में बड़ाजुड़ी, बांकी, आसना, बड़ाजुड़ी, कालचिति पंचायत के 33 बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मौके पर सोमेश सोरेन ने कहा कि हर बूथ पर बढ़त सुनिश्चित कर भारी मतों से जीत हासिल करनी होगी. विपक्षी दलों की भ्रामक गतिविधियों से सावधान रहें. राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायें. मौके पर जिला संयोजक मंडली प्रमुख बाघराय मार्डी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, कालीपद गोराई, सोनाराम सोरेन, प्रमुख सुशीला टुडू, खुदराम हांसदा, बाबूलाल मुर्मू, भरत मुर्मू, सतपति टुडू, काजल डॉन, सुशील मार्डी, गोपीनाथ टुडू, दशमत सोरेन, गालू हांसदा, सुरेंद्र टुडू, मनसा राम मुर्मू, दुखिया मार्डी, रायसेन सोरेन, दिलीप मन्ना समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

कटिंगपाड़ा की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन

घाटशिला.

घाटशिला की धरमबहाल पंचायत स्थित कटिंगपाड़ा गांव में रविवार को प्रखंड सहसचिव रिंकू सिंह के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने झामुमो का दामन थामा. मुख्य अतिथि झामुमो नेता सोमेश सोरेन ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी दी. ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. कटिंगपाड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान जल्द की बात कही. मौके पर जगदीश भकत, कालीपद गोराई, काजल डॉन, सुशील मार्डी, राजहंस मिश्रा, गोपाल शर्मा, राजा सिंह समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बैतालपुर गांव के माझी बाबा ने समस्याएं रखीं

घाटशिला झामुमो कार्यालय में बैतालपुर गांव के माझी बाबा रघु मार्डी ने सोमेश सोरेन से मिलकर गांव की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने ग्राम प्रधान को आश्वासन दिया जल्द ही इन समस्याओं का निदान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >