चाकुलिया.
चाकुलिया स्थित रानी सती दादी मंदिर में गुरुवार को रानी सती मंदिर कमेटी और रानी सती मेला आयोजन समिति ने मंगसीर बदी नवमी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया. इस अवसर पर दादी दरबार का भव्य शृंगार किया गया. मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया. मारवाड़ी समाज की महिलाएं मंगला आरती, ज्योति पूजन, मंगलपाठ, शृंगार आरती में शामिल हुईं. जमशेदपुर की प्रीति शर्मा ने मंगल पाठ किया. इसके उपरांत भंडारा का आयोजन हुआ. भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया. मौके पर रवि झुनझुनवाला, ललिता मोर, माधवी झुनझुनवाला, नीता झुनझुनवाला, सुषमा तोदी, रिचा झुनझुनवाला, भरत झुनझुनवाला, प्रभात झुनझुनवाला, दीपक झुनझुनवाला, प्रमोद तोदी, महिमा झुनझुनवाला, अंशु शर्मा आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
