बोड़ाम: उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी पटमदा में शनिवार को आम सभा का आयोजन किया. उक्त सभा में विभागीय आदेशानुसार 25 सदस्यी विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष के पद पर धनंजय सहिस ,उपाध्यक्ष के पद पर लक्ष्मीवाला मांझी एवं सचिव सह प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र बेसरा को सर्वसम्मति से चुना गया. साथ ही साथ उक्त सभा में जर्जर भवन का मरम्मत,शौचालय एवं चहारदीवारी का मुद्दा आम सभा में अभिभावको द्वारा उठाया गया जिसे आम सभा से पारित करते हुए उच्च अधिकारियों, विधायक एवं संसद को लिखित रूप में अवगत कराने का निर्णय लिया. मौके पर गोबरघुसी पंचायत मुखिया प्रतिनिधी खगेन्द्र नाथ सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधी नीलरतन पॉल, ग्राम प्रधान बेलू सिंह, बीरेंद्र प्रताप सिंह, सनारतन सिंह, कन्हाई प्रमाणिक एवं काफी संख्या में अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाए उपस्थित थे.
पटमदा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, धनंजय सहिस बनें अध्यक्ष

आम सभा में चयनित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण। | Prabhat Khabar Network
Copied link
उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी में नई प्रबंधन समिति का गठन हुआ. धनंजय सहिस अध्यक्ष बने और स्कूल की जर्जर स्थिति पर चर्चा की गई.