पटमदा: बनकुंचिया को 10 विकेट से हराकर कितापाठ बना चैंपियन

पटमदा के बनकुंचिया में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में कितापाठ गोबरघुसी ने बनकुंचिया को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को नकद पुरस्कार मिला।

बोड़ाम: पटमदा प्रखंड के बनकुंचिया क्रिकेट मैदान में रविवार को बनकुंचिया क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बनकुंचिया और कितापाठ गोबरघुसी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया जिसमें बनकुंचिया क्रिकेट टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 2 विकेट 13 रन बनाकर कितापाठ को 2 ओवर में 14 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी कितापाठ गोबरघुसी की टीम 1.3 ओवर बिना विकेट खो कर 14 रन बनाकर मैच जीत लिया.


इस तरह फाइनल मुकाबला कितापाठ क्रिकेट टीम 10 विकेट से जीत कर चैंपियन बना.विजेता टीम कितापाठ,गोबरघुसी को 2100 रुपया और उपविजेता टीम बनकुंचिया को 1700 रुपया देकर कमिटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुमन, भोलानाथ, आलोक, उज्जवल, विजय, माकूल , कृष्णपद के साथ- साथ बनकुंचिया क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brindaban Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >