East Singhbhum News : 108 महिलाओं ने कलश में जल लाकर मां गायत्री को महास्नान कराया

मां गायत्री के जयकारों से गूंजता रहा कांटबनी गांव

चाकुलिया. चाकुलिया प्रखंड स्थित मालकुंडी पंचायत के डोमरो कांटबनी गांव में बुधवार को 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से सामाजिक परिवीक्षा को आयीं बहनें मानस्वी वर्मा, शिवानी वर्मा और शिखा पालीवाल ने प्रदीप महतो के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया. 108 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं. कलश में भरकर लाये जल से मां गायत्री का महास्नान हुआ. इसके बाद 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ. इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर गुरुदेव महतो, राधा रमन महतो, निर्मला महतो, प्रसेनजीत महतो, प्रियंका महतो, मीनू महतो, चंदा महतो, अशोक महतो व राम चंद्र महतो ने दीक्षा ली. यज्ञ के सफल आयोजन में संजय महतो, जितेन महतो, चक्रधर महतो, चैतन्य महतो, मिथिला महतो, देवी महतो, बबीता महतो, संध्या महतो, सत्यवान महतो, ऊषा महतो, मनीषा महतो, संखो महतो आदि का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >