East Singhbhum News : मां बच्चे की पहली गुरु, शिक्षक राष्ट्र के शिल्पकार: सुदिव्य सोनू

घाटशिला स्थित बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन हुआ.

घाटशिला.

घाटशिला स्थित बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें राज्य के उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रधानाचार्य लखन लाल करमाली ने मंत्री को विद्या भारती संस्था के पंच परिवर्तन पुस्तक भेंट की.

मंत्री ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती हैं. शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं. उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा ही वसुधैव कुटुंबकम की शिक्षा देती है, जो समूचे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने का संदेश देती है. उन्होंने विद्यालय में स्थापित ओम, भारत माता और देवी सरस्वती की तस्वीरों की सराहना की. कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक नारंग सवैया ने की. संचालन आचार्य गुरुपद पात्र ने किया. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव प्रवीण अग्रवाल, सदस्य राजा कर्मकार, प्रणव वर्मा सहित 150 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे. मंत्री ने विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे घाटशिला क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं. मौके पर गोपाल विश्वकर्मा, पंचनान प्रजापति, ओम प्रकाश अवस्थी, सुचित्रा सेंद्रिय, मल्लिका बनर्जी, कुमुद शर्मा, उदय कुमार, गौतम अधिकारी, निकिता कुमारी, सिमरन कौर, लखीकांत बारी, सुमन महतो, भवेश कुमार, कैलाश नाथ पांडे, प्रियंका मुर्मू, स्मृति चौधरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >