गालूडीह: घाटशिला प्रखंड की सबसे बीहड़ पंचायत झाटीझरना में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए कई सामाजिक संस्थानों ने मदद के हाथ आगे बढ़ाये गये हैं. गुरूवार को लीली फाउंडेशन की ओर से झाटीझरना पंचायत के सिंदरीआम गांव में 50 ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया. ग्रामीणों से रात में सोते समय मच्छरदानी लगा कर सोने की अपील की गयी, ताकि मलेरिया से बचाव हो सके. इस पंचायत के अधिकांश गांव बीहड़ है,जहां मच्छरों का प्रकोप है. इससे लगातार यहां मलेरिया से मरीज सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग से अब तक मच्छरदानी नहीं मिला है. पर सामाजिक संगठन लीली फाउंडेशन ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए आज मच्छरदानी का वितरण यहां किया. मौके पर लीली फाउंडेशन के बापिन चौधरी, पूर्व मुखिया सुकुमार सिंह, बाबलू बेसरा, घासूराम सिंह, सहदेव सिंह, हिमानी सिंह, मदन सिंह, मंगल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे.
झाटीझरना में 50 ग्रामीणों के बीच मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी बंटा

16जी 14- ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी बांटते | Prabhat Khabar Network
Copied link
घाटशिला के झाटीझरना पंचायत में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लीली फाउंडेशन ने ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अपील की गई।