विधायक ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, रथयात्रा सुरक्षा पर दिया जोर

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने आगामी रथयात्रा को लेकर सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

घाटशिला: आगामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसीएलआर नित निखिल सुरीन, एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार समेत विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद थे. बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पर्व के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी. विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात, शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं. उन्होंने कहा कि आम लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. साथ ही पुलिस-प्रशासन को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mdparwez

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >