एमजीएम अस्पताल के नये आइसीयू में आज तक भर्ती नहीं हुआ एक भी मरीज

MGM Hospital Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल के नये आइसीयू में आज तक एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ. हालांकि, इसमें सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं. गंभीर रूप से बीमार मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, लेकिन यहां पर मौजूद इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हुए उनका इलाज नहीं किया जा रहा. ये बातें अस्पताल के नोडल ऑफिसर ने कही है.

MGM Hospital Jamshedpur: नेशनल एजुकेशन प्रोजेक्ट (एनइपी) के डायरेक्टर सह एमजीएम अस्पताल के नोडल ऑफिसर संतोष गर्ग ने शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग में बने 20 बेड के अत्याधुनिक आइसीयू व आइसीसीयू में आज तक एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है. वह पूरी तरह खाली पड़ा है. उसमें आइसीयू मॉनिटर के साथ हर प्रकार की सुविधा मौजूद है.

गंभीर रूप से बीमार मरीज को कर दिया जाता है रेफर

एमजीएम अस्पताल के नोडल ऑफिसर संतोष गर्ग ने इस पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन गंभीर रूप से बीमार मरीज इलाज कराने के लिए अस्पताल आते हैं. उनको बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया जाता है. यहां जो भी सुविधा है, उसका सही से उपयोग नहीं किया जा रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गाइनी विभाग के आइसीयू में भी खाली पड़े हैं बेड

उन्होंने देखा कि अस्पताल में 10 बेड के गाइनी विभाग में भी आइसीयू है. उसका भी हाल वही है. कई बेड खाली पड़े हैं. डायरेक्टर ने कहा कि जब गंभीर अवस्था में गर्भवती अस्पताल आती है, तो उसको क्यों दूसरी जगह भेज दिया जाता है. उन्होंने उपाधीक्षक जुझार मांझी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द अस्पताल में आइसीयू शुरू करवायें.

इसे भी पढ़ें

करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा अस्पताल! जमशेदपुर के MGM में न ऑक्सीजन प्लांट, न ही शीतगृह

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल परिसर में एंबुलेंस में ही हुआ महिला का प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में इलाज में लापरवाही पर हंगामा

Jamshedpur News : एमजीएम : इमरजेंसी वार्ड में बेड की कमी, अतिरिक्त बेड लगाने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >