यूसिल के नये तकनीकी निदेशक होंगे मनोज कुमार

यूसिल के तकनीकी निदेशक राजेश कुमार जून में रिटायर हो जायेंगे. उनके स्थान पर मनोज कुमार को जुलाई में जिम्मेवारी सौंपी जायेगी.

जादूगोड़ा.

जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक मनोज कुमार यूसिल के नए तकनीकी निदेशक बनाये गये हैं. मंगलवार को लोक उद्यम चयन बोर्ड में हुए साक्षात्कार के बाद उनके नाम की घोषणा की गयी है. इस साक्षात्कार में यूसिल के तीन महाप्रबंधक एमके सिंघाई, चंचल मन्ना व मनोज कुमार के साथ बाहर की अन्य सात कंपनियों के अधिकारी भी शामिल हुए थे. इसमें जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक मनोज कुमार का चयन किया गया. यूसिल के तकनीकी निदेशक राजेश कुमार जून माह में रिटायर हो रहे हैं. उनके जगह मनोज कुमार को जुलाई में जिम्मेवारी सौंपी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >