East Singhbhum News : एवरग्रीन जमशेदपुर की टीम चैंपियन

संजीव सरदार फैंस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

पोटका. मकर संक्रांति के अवसर पर पोडाडीहा पंचायत के खैरपाल स्थित पोली रसेल क्रिकेट मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संजीव सरदार फैंस क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवरग्रीन जमशेदपुर व प्रधान इलेवन हल्दीपोखर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर प्रधान इलेवन ने गेंदबाजी का फैसला किया. एवरग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 134 रन बनाये. टीम के केशव ने सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया.

इधर, लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रधान इलेवन की टीम 100 रन ही बना पायी. एवरग्रीन जमशेदपुर की टीम विजेता बनी. मैन ऑफ द मैच का खिताब केशव व मैन ऑफ द सीरीज एवरग्रीन के लक्की सिंह को मिला. कमेटी द्वारा विजेता टीम को 51 हजार व उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार के अनुज भरत सरदार, विशिष्ट अतिथि झामुमो नेता तरुण सरदार व अनुपम मंडल उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के बापी भट्टमिश्र, सुमित पाल, कुंदन दास, अजय पाल, विजय पाल, त्रिनाथ पाल, पप्पू राणा, पोरेस पाल आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >