East Singhbhum News : कुड़मी को एसटी में शामिल करने की मांग के विरोध में महारैली

कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल करने संबंधी मांग के विरोध में शनिवार को आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा ने डुमरिया में जन आक्रोश महारैली निकाली.

डुमरिया.

कुड़मी को आदिवासी सूची में शामिल करने संबंधी मांग के विरोध में शनिवार को आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा ने डुमरिया में जन आक्रोश महारैली निकाली. उक्त रैली दोपहर एक बजे स्वर्गछिड़ा चौक से डुमरिया बाजार होते हुए मुख्य सड़क से प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची. रैली में महिला, पुरुष व युवा पारंपरिक परिधान में पारंपरिक हथियार (तीर धनुष, टांगी, कुल्हाड़ी, कटारी, हंसुआ, भाला) व वाद्य यंत्र (नगाड़ा, धमसा व सींगा) के साथ शामिल हुए. उनके हाथों की तख्तियां में कुड़मी आदिवासी बनना बंद करो, शिवाजी के वंशज कुड़मी होश में आओ, 28 आदिवासी विधायक होश में आओ, केंद्र सरकार सारना धर्म कोड लागू करो आदि लिखे थे. प्रखंड के संताल, हो. मुंडा, भूमिज, उरांव आदि जनजाति समाज के लोगों ने एकजुटता दिखायी. रैली का नेतृत्व अष्टकोशी तरफ परगना लखन मार्डी, माझी बाबा, मानकी बाबा, प्रधान व मुंडा बाबा कर रहे थे. लखन मार्डी ने कहा कि कुड़मी समाज निराधार मांग कर रहा है. कुड़मी सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से आदिवासी समुदाय से भिन्न हैं. जबरन आदिवासी जनजाति श्रेणी में शामिल होना चाहते हैं. इसे बर्दाश्त व स्वीकार्य नहीं करेंगे. प्रदेश में पेसा नियमावली लागू नहीं होने के कारण ग्राम सभा को संपूर्ण अधिकार नहीं मिल पा रहा है.

सीआइ को ज्ञापन सौंपा गया

प्रदर्शन के बाद बीडीओ व सीओ की अनुपस्थिति में सीआइ हिकिम हेंब्रम को उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, निदेशक जनजातीय शोध संस्थान रांची, अध्यक्ष जनजातीय सलाहकार परिषद रांची व अध्यक्ष जनजातीय आयोग नयी दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपा गया. रैली में दुर्गा चरण मुर्मू, सुनील मुर्मू, नवीन मुर्मू, जयपाल सिंह मुर्मू, उदय मुर्मू, डुइका मुर्मू, दिकु बेसरा, भगवान बेसरा, भगत हांसदा, मनोज मुर्मू, शिरू मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, गालू मुर्मू, दुर्गा चरण टुडू, लक्ष्मण हांसदा, जगबंधु हांसदा, जितेन किस्कू, सोबान टुडू, गणेश टुडू, दुखुराम मुर्मू, जासाय टुडू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >