झाटीझरना में लीली फाउंडेशन ने बांटी मच्छरदानी

घाटशिला के झाटीझरना में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लीली फाउंडेशन ने ग्रामीणों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया और बचाव के उपाय बताए।

गालूडीह.

घाटशिला की बेहद पिछड़े क्षेत्र झाटीझरना पंचायत के सिंदरीआम गांव में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ‘लीली फाउंडेशन’ ने पहल की है. स्वास्थ्य विभाग से अब तक कोई मदद न मिलने पर संस्था ने आगे आकर 50 ग्रामीणों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया. इस दौरान ग्रामीणों से मलेरिया से बचाव के लिए रोजाना मच्छरदानी लगाकर सोने की अपील की गयी. मौके पर लीली फाउंडेशन के बापिन चौधरी, पूर्व मुखिया सुकुमार सिंह, बाबलू बेसरा, घासूराम सिंह, सहदेव सिंह, हिमानी सिंह, मदन सिंह, मंगल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mdparwez

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >