चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के तड़ंगा स्थित लिटिल हार्ट्स पब्लिक हाई स्कूल में मानसून दिवस का आयोजन किया गया. मानसून दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चे आसमानी रंग के कपड़ा पहनकर स्कूल पहुंचे. इस दिन नो बैग डे भी मनाया गया. बच्चे अपने साथ कॉपी किताब का बस्ता लेकर नहीं बल्कि खाली हाथ स्कूल पहुंचे थे. स्कूल में बच्चों से मानसून के मद्देनजर एक से बढ़कर एक एक्टिविटी करायी गयी. मानसून की कविताओं और गानों पर बच्चे जमकर थिरके. बच्चों को बरसाती जीव जंतुओं के बारे में जानकारियां दी गयी. बरसात के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में बताते हुए उससे बचने को लेकर भी बच्चों को जागरूक किया गया. मौके पर प्राचार्य आरती कुमारी शिक्षिका मीनु दास, स्वीटी कुमारी, प्रगल्भ झा आदि उपस्थित थे.
मानसून की कविताओं और गानों पर जमकर थिरके बच्चे

फोटो: मानसून डे पर स्कूली बच्चे | Prabhat Khabar Network
Copied link
चाकुलिया के लिटिल हार्ट्स पब्लिक हाई स्कूल में मानसून दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने कविताओं और गानों पर नृत्य किया और बीमारियों से बचाव की जानकारी ली।