जमशेदपुर से अपहृत 7 साल का बच्चा बंगाल के नदिया में लावारिस हालत में मिला

Kidnapped Child Recoverd: शेख निजाम और उसके दोनों पुत्र रामदास भट्टा में फिरदौस गद्दी के घर के पास ही एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते थे. इन तीनों ने मिलकर बच्चे की अपहरण की साजिश रची थी. गुरुवार शाम में पटाखा दिलाने का झांसा देकर आरिश गद्दी का अपहरण कर टेंपो से चेपा पुल पहुंचे.

Kidnapped Child Recoverd: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा ग्वाला बस्ती से अपहृत बच्चे आरिश गद्दी (7) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चे का गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपहरण कर लिया गया था. पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से लावारिस हालत में बरामद किया. पुलिस ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दवाब के कारण आरोपी पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में सड़क किनारे आरिश को छोड़कर फरार हो गये. इसके बाद आरिश को लावारिश हालत में बरामद किया गया.

कार बरामद, चालक गिरफ्तार

इस मामले में अपहरण में इस्तेमाल की गयी कार के मालिक सह चालक शेख सैदुल को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ जारी है. घटना को अंजाम देने वाले शेख निजाम और उसके दोनों पुत्र शेख आसिफ और शेख इमरान फरार हैं. पुलिस तीनों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

3 लोगों ने मिलकर रची थी अपहरण की साजिश

जानकारी के अनुसार, शेख निजाम और उसके दोनों पुत्र रामदास भट्टा में फिरदौस गद्दी के घर के पास ही एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते थे. इन तीनों ने मिलकर बच्चे की अपहरण की साजिश रची थी. गुरुवार शाम में पटाखा दिलाने का झांसा देकर आरिश गद्दी का अपहरण कर टेंपो से चेपा पुल पहुंचे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देर रात जमशेदपुर लौट आये परिजन

वहां पहले से खड़ी स्कॉर्पियो में बैठकर सभी पटमदा के रास्ते बंगाल की ओर भाग गये. इधर, आरिश के सकुशल मिलने से परिवार व बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली है. बच्चे को लेकर परिजन शुक्रवार देर रात तक जमशेदपुर लौट आये. स्कॉर्पियो चालक शेख सैदुल ने पुलिस को बताया कि तीनों ने फोन कर वाहन बुलाया था. वह शाम को गाड़ी लेकर पहुंचा, तो वे बच्चे को साथ लेकर आये और कहा कि घुमाने ले जा रहे हैं. इसके बाद सभी पटमदा के रास्ते मुर्शिदाबाद चले गये.

  • पटाखे का लालच देकर किया था सात साल के बच्चे का अपहरण
  • मुर्शिदाबाद के शेख निजाम और उसके दो पुत्रों ने दिया घटना को अंजाम
  • घटना के बार से तीनों हैं फरार, पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

Kidnapped Child Recoverd: सीसीटीवी में बच्चे के साथ दिखा था मजदूर

पुलिस ने बताया कि बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों ने देर रात तक खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. इसके बाद बस्ती में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी, जिसमें मजदूरों द्वारा बच्चे का हाथ पकड़कर ले जाने की तस्वीर मिली. साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद मिले.

मुर्शिदाबाद में मुखिया की मदद से बच्चे तक पहुंची पुलिस

पुलिस और परिजन शुक्रवार को मुर्शिदाबाद पहुंचे और वहां आरोपियों के परिजनों और स्थानीय मुखिया की मदद से आरिश तक पहुंचने में सफलता मिली. बदमाशों ने बच्चे को एक कमरे में बंद रखा था. आरिश बिष्टुपुर स्थित नरभेराम स्कूल के तीसरी कक्षा का छात्र है.

सुनियोजित तरीके से दिया गया अपहरण को अंजाम

आरिश के पिता फिरदौस गद्दी के परिजनों के अनुसार, तीनों मजदूर बस्ती के बच्चों को अक्सर चॉकलेट, कोल्डड्रिंक और अन्य सामान का लालच देते थे. गुरुवार को आरिश अपनी बहन के साथ दुकान से सामान लेने गया था, तभी अपहरणकर्ता उसे पटाखा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गये. उन्होंने एक अन्य बच्चे को भी साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह पत्थर फेंककर भाग गया.

इसे भी पढ़ें

गोइलकेरा-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का मॉकड्रिल, हूटर बजते ही मची अफरा-तफरी

बरमसिया साइडिंग फायरिंग मामले में ट्रांसपोर्टर कुणाल सिंह सहित 2 गिरफ्तार

कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को, कई अहम फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >