East Singhbhum News : जुयान के हरा कारगिल एफसी बना विजेता

बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत अंतर्गत झरिया गांव के बाड़ेडीही टोला में जेएमटी सागेम साकाम क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत अंतर्गत झरिया गांव के बाड़ेडीही टोला में जेएमटी सागेम साकाम क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार की रात को हुआ. फाइनल मैच कारगिल एफसी व युगालीन जुयान एफसी के बीच खेला गया, जिसमें कारगिल एफसी ने जीत हासिल की. फाइनल मैच का उद्घाटन प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया पानसोरी हांसदा, समीर दास, पंसस बाड़ा किस्कू, उप मुखिया शकुंतला बास्के आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर सोमाय हेंब्रम, रूपचंद मांडी, दिनेश कुमार हांसदा, बाघराय हांसदा, दुखुराम हांसदा, माथुर मांडी, दुर्गा चरण मांडी, भोजराम हांसदा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >