बोड़ाम. बोड़ाम के दुबराजपुर हाट मैदान में रविवार को लक्ष्मण महतो की अध्यक्षता में करम परब अखाड़ा कमेटी की ओर से एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में करम परब प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एक कमेटी के सभी सदस्यों को एक एक जिम्मेदारी सौंपी गयी. करम परब प्रतियोगिता में कमेटी की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टीम को 10 हजार, द्वितीय को 7 हजार, तृतीय को 5 हजार व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टीम को तीन हजार रुपए देकर कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा. कमेटी के सदस्य हेमंत महतो ने बताया कि सभी ग्रामवासी एवं करम परब अखाड़ा कमेटी के सदस्य मिल-जुलकर करम परब को शांतिपूर्ण, भव्य एवं सफल बनाने में सहयोग करेंगे, बैठक में लक्ष्मण चंद्र महतो ,हेमंत महतो, गौतम महतो, शांतिराम महतो, अशोक महतो, बलराम महतो, निर्मल महतो, शिशिर महतो ,गणेश महतो आदि उपस्थित थे.
27 सितंबर को दुबराजपुर हाट मैदान में करम परब प्रतिगोगिता का होगा आयोजन

करम परब अखाड़ा कमिटी के सदस्यगण। | Prabhat Khabar Network
Copied link
बोड़ाम के दुबराजपुर हाट मैदान में 27 सितंबर को करम परब प्रतियोगिता का आयोजन होगा. विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.