पोटका के नूननूनी टांड़ में सीएम व कल्पना सोरेन की जनसभा 12 मई को

12 मई को झामुमो व इंडिया गठबधन की पोटका में जनसभा होगा. इसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व कल्पना सोरेन भी पहुंच रहे हैं. बुधवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया.

विधायक संजीव सरदार सभा स्थल का किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश जमशेदपुर. इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में 12 मई को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पोटका के नूननूनी टांड़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. जानकारी पोटका के विधायक संजीव सरदार ने दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन 12 मई को दिन के 12 बजे हेलीकॉप्टर से नूननूनी टांड़ पहुंचेंगे. उनके साथ राज्य के इंडिया गठबंधन के कई वरीय नेतागण भी उपस्थित रहेंगे. इस जनसभा में पूरे पोटका विधानसभा से 10 हजार से अधिक संख्या में ग्रामीण एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को पोटका नूननूनी टांड़ का निरीक्षण किया. इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. मौके पर झामुमो के सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, अब्दुल रहमान, चक्रधर महतो, हितेश भगत, मुकेश सीट, अनुपम मंडल, देव पालित, हराधन मुंडा, दिलीप सोरेन, गौतम मंडल, चंचल मंडल, सालखन मुर्मू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >