East Singhbhum News : अवैध स्पीड ब्रेकरों को नहीं हटाने पर झामुमो ने सड़क निर्माण रोका

माटिहाना-चाकुलिया सड़क पर अनाधिकृत स्पीड ब्रेकर से हो रहे हादसे

चाकुलिया. झामुमो चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया शिवचरण हांसदा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रविवार को चाकुलिया-माटिहाना सड़क निर्माण कार्य को कालापाथर के समीप बंद करा दिया. मुखिया ने निर्माण स्थल पर संवेदक के प्रतिनिधि से कहा कि बहरागोड़ा से पाथरा तक बने अनाधिकृत स्पीड ब्रेकर को हटाये जाने तक काम बंद रखा जायेगा. स्पीड ब्रेकर हटाने के लिए संवेदक के लोगों से कहा गया था, जिस पर सहमति जतायी गयी थी. इसके बावजूद स्पीड ब्रेकर नहीं हटाये गये. स्पीड ब्रेकर से लोगों को परेशानी हो रही है. मरीजों की जान पर आफत आ रही है. दो पहिया, चार पहिया व भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. संवेदक निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रहा है. बारिश में सड़क निर्माण चल रहा है. इस कारण सड़क कई जगह टूट गयी.

विभाग के पत्र के बावजूद प्रशासन चुप :

मुखिया शिवचरण हांसदा ने पथ निर्माण विभाग से जारी पत्र दिखाया. इसमें कहा गया कि कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर अनावश्यक व ऊंचे स्पीड ब्रेकर अनाधिकृत रूप से बनाये हैं, जो दुर्घटना के कारण बन सकते हैं. अविलंब वैसे ग्रामीणों को चिह्नित कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाये.

सड़क के आधे हिस्से का निर्माण कर छोड़ा

संवेदक ने चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में भी सड़क निर्माण शुरू किया है. पुराना बाजार क्षेत्र में लगभग 500 मीटर सड़क के आधे हिस्से में निर्माण कर छोड़ दिया है. सड़क ऊंची-नीची होने के कारण दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. हाल में बिरसा चौक पर एक बाइक सवार की जान जा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >