East Singhbhum News : बालीजुड़ी : भुजाली का भय दिखा महिला से जेवरात की हुई लूट

पोटका थाना क्षेत्र की सोहदा पंचायत बालीजुड़ी में दो लुटेरे महिला को हथियार का भय दिखाकर घर से सारे जेवरात की लूट कर ले गये.

कालिकापुर.

पोटका थाना क्षेत्र की सोहदा पंचायत बालीजुड़ी में दो लुटेरे महिला को हथियार का भय दिखाकर घर से सारे जेवरात की लूट कर ले गये. यह घटना मंगलवार रात आठ बजे की है. पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिये छापामारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, बालीजुड़ी निवासी तरूण दास बालीजुड़ी बस स्टेंड में अपने बेट तापस कुमार दास के साथ होटल संचालित करते हैं. मंगलवार को तरूण व तापस के साथ होटल में थे, घर बाकी सभी सदस्य शादी घर गये हुये थे, जबकि घर में तापस कुमार दास की पत्नी मोनिका दास अकेली थी. रात के करीब आठ बजे दो युवक आये, जो अपने चेहरे को ढंके हुये थे. वह महिला को भुजाली का भय दिखाकर आलमारी खोलवाये, फिर आलमारी में रखे सोने का हार, पायल, कान की बाली, अंगूठी लूट लिये. यह लुटेरे किधर से आये थे और कैसे आये थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. घटना के बाद भयभीत महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को दिया, जिसके पश्चात परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिये छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >