जमशेदपुर से नाबालिग किशोरी को भगा लाया चाकुलिया का युवक, परिजन समझा कर ले गये वापस

जमशेदपुर से लापता नाबालिग किशोरी चाकुलिया में मिली। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक उसे भगा ले गया था, परिजन किशोरी को वापस घर ले गए।

चाकुलिया: जमशेदपुर स्थित बिरसानगर की नाबालिग को लेकर चाकुलिया के एक युवक के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को किशोरी के परिजन चाकुलिया पहुंचे. युवक के घर में पहुंच कर जमकर हंगामा किया. पहले तो किशोरी ने भी अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया. कहा कि वह अपनी मर्जी से आयी है. दोनों ने शादी भी कर ली है. परंतु नाबालिग होने और पुलिस में मामला जाने की धमकी देने के बाद युवक के परिजन और किशोरी शांत हुए. देर शाम किशोरी के परिजन अपने साथ अपनी बेटी को वापस लेकर चले गये. किशोरी के परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर एक बजे वह अपनी सहेली की घर जाने की बात कर कर निकली. देर रात तक जब वापस नहीं लौटी तब खोजबीन शुरू की गयी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर किशोरी के चाकुलिया में होने की जानकारी मिली. जिसके बाद परिजन चाकुलिया पहुंचे. बताया कि युवक का मामा घर सीतारामडेरा में है. इंस्टाग्राम पर दोनों में दोस्ती हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sweta Vaidya

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >