East Singhbhum News : भालो पूजा सम्मान को लेकर किया पंडालों का निरीक्षण

गौरीकुंज उन्नयन समिति की ओर से आयोजित होने वाले भालो पूजा सम्मान समारोह की तैयारी चल रही है.

घाटशिला.

गौरीकुंज उन्नयन समिति की ओर से आयोजित होने वाले भालो पूजा सम्मान समारोह की तैयारी चल रही है. सोमवार को समिति की निर्णायक मंडली ने धालभूमगढ़, गालूडीह और घाटशिला क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्णायक मंडली ने पंडाल, प्रतिमा, लाइटिंग, वातावरण और सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया.

समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी और सचिव शिल्पी सरकार ने बताया कि सुरक्षा को इस बार सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है. जिन पंडालों में अग्निशमन सामग्री, पानी, बालू या सीसीटीवी जैसी बुनियादी व्यवस्था नहीं होगी, उन्हें प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जायेगा. भालो पूजा सम्मान समारोह 11 अक्तूबर की शाम 7 बजे गौरीकुंज में आयोजित होगा. इसमें विजयी कमेटियों को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर शंपा सरकार, शिखा रक्षित, स्वप्ना बोस, सुमोना गुप्ता, सोमा सरकार, पूर्णिमा राय, भारती पाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >